दुर्ग

सरस्वती नगर में पीएम आवास योजना के 522 मकानों का निरीक्षण

467090920261003381001870620.jpg

-अधूरे कार्यों पर अधिकारियों ने जताई नाराजगी, 30 सितंबर तक दरवाजे-खिड़कियां लगाने और सीपेज-पानी की समस्या दूर करने के निर्देश
दुर्ग
। नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र के सरस्वती नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन 522 मकानों का स्थल निरीक्षण किया गया। निगम आयुक्त लीना कोसम के निर्देश पर नोडल अधिकारी एवं कार्यपालन अभियंता मोहम्मद सलीम सिद्दीकी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ आवासीय परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अधिकांश मकानों का स्ट्रक्चर तैयार हो चुका है, लेकिन चार ब्लॉक को छोड़कर अन्य ब्लॉकों में अभी तक दरवाजे एवं खिड़कियां लगाने का कार्य पूरा नहीं हुआ है। वहीं कुछ ब्लॉकों में सीपेज और पानी की समस्या भी सामने आई। अधिकारियों ने मौके पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता, अधूरे कार्यों तथा तकनीकी कमियों का बारीकी से निरीक्षण किया।
-अधूरे कार्यों पर जताई नाराजगी
निर्माण कार्यों में मिली कमियों और अधूरे कार्यों पर नोडल अधिकारी मोहम्मद सलीम सिद्दीकी ने नाराजगी जताते हुए ठेकेदार ओम एसोसिएट्स के संबंधित कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने 30 सितंबर तक दरवाजे-खिड़कियों सहित सभी शेष कार्य पूर्ण करने तथा सीपेज, पानी निकासी और अन्य तकनीकी समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जा रहे आवासों के निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित समय-सीमा में सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करने के साथ निर्माण की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि हितग्राहियों को व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराया जा सके।
अधिकारियों ने संबंधित ठेकेदार एवं कर्मचारियों को कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा कमियों का समय पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी आवश्यक कार्य पूर्ण होने के बाद ही आवासों को व्यवस्थित रूप से तैयार किया जाए।
निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी एवं कार्यपालन अभियंता मोहम्मद सलीम सिद्दीकी के साथ उप अभियंता करण यादव सहित निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.