दुर्ग

पचरीपारा के खुले प्लॉटों से मलबा हटाने के निर्देश, वार्ड 28-29 की नालियों की तल तक होगी सफाई

14108092026141908whatsappimage2026-09-08at7.44.08pm.jpeg

-आयुक्त लीना कोसम ने मॉर्निंग विजिट कर सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, कचरा फैलाने वालों पर जुर्माने के निर्देश

Image after paragraph


दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त लीना कोसम ने मंगलवार सुबह स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, शोएब अहमद सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ वार्ड क्रमांक 28 एवं 29 का मॉर्निंग विजिट कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामने आई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी निर्धारित कार्यों को दो दिवस के भीतर पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान पचरीपारा क्षेत्र के खुले प्लॉटों में मलबा पड़ा पाए जाने पर आयुक्त ने तत्काल मलबा हटाने के निर्देश दिए। साथ ही वार्ड क्रमांक 28 एवं 29 की सभी नालियों की तल तक व्यापक सफाई कराने को कहा, ताकि जल निकासी व्यवस्था सुचारू बनी रहे और बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति न बने।
वार्ड क्रमांक 28 में जनरल स्टोर के सामने सड़क पर कचरा पाए जाने पर संबंधित दुकान संचालक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए। इसी तरह कन्हैया ट्रेड हाउस के पास कचरा मिलने पर भी संबंधित दुकान के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई करने को कहा गया। वार्ड की गलियों में अतिरिक्त रूप से पेड़ों की छंटाई कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।
-गीला-सूखा कचरा अलग-अलग देने की अपील
मॉर्निंग विजिट के दौरान आयुक्त लीना कोसम ने कचरा संग्रहण वाहन को रुकवाकर गीले एवं सूखे कचरे के अलग-अलग संग्रहण की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि घरों से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करके ही कचरा वाहन में दें, जिससे कचरे के उचित प्रबंधन और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिल सके।
आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और सफाई टीम को निर्देशित किया कि शहर की सफाई व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाए। मॉर्निंग विजिट के दौरान सामने आने वाली समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.