दुर्ग-भिलाई

नवपदस्थ निगम आयुक्त लीना कोसम से सौजन्य मुलाकात, शहर विकास एवं व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

308080920261126431001865842.jpg

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग की नवपदस्थ आयुक्त श्रीमती लीना कोसम से ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी केंद्रीय गोंडवाना महासभा धमधा गढ़ के सचिव सीताराम ठाकुर तथा जिला चिकित्सालय जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर एवं उपाध्यक्ष आर्किटेक्ट ज्ञानेश्वर ताम्रकार ने सौजन्य मुलाकात की।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त लीना कोसम का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में नगर के विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन के दिशा-निर्देश, बेहतर मार्गदर्शन एवं सक्रियता से शहर की सकारात्मक पहचान को और मजबूत किया जा सकता है। इस दौरान शहर के विकास, जनहित एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान जिला चिकित्सालय की जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर ने जिला चिकित्सालय परिसर में विद्युत पोल से विद्युत प्रवाह बंद होने के कारण उत्पन्न समस्या की ओर निगम आयुक्त का ध्यान आकर्षित कराया। उन्होंने इस समस्या के शीघ्र निराकरण की आवश्यकता बताई।
इस पर निगम आयुक्त लीना कोसम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित विषय पर आवश्यक प्रक्रिया के तहत कार्यवाही करने की बात कही।
इस अवसर पर नगर निगम के भवन विभाग प्रमुख थवानी भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त से जनहित से जुड़े विषयों पर इसी प्रकार सकारात्मक सहयोग एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.