दुर्ग। बीसीसीएल कंपनी द्वारा ग्राम खेरधा में बायो गैस प्लांट का निर्माण किया जा रहा है, निर्माण के लिए कलेक्टर ने कंपनी को ग्राम खेरधा में सामूहिक चारागाह की भूमि आनन फानन में आबंटित किया गया है आबंटन के तत्काल बाद कंपनी द्वारा प्लांट का निर्माण भी शुरू कर दिया गया है। ग्राम खेरधा के ग्रामीण शुरू से ही सामूहिक चारागाह की भूमि में उद्योग की स्थापना का विरोध कर रहे हैं। प्लांट का निर्माण तत्काल रोकने की मांग को लेकर 31 अगस्त को कलेक्टर और कमिश्नर को ज्ञापन भी दिया गया इसके बाद भी प्लांट का निर्माण बदस्तूर जारी है।
ग्रामीणों का कहना है कि प्लांट के निर्माण से क्षेत्र में जल और वायु प्रदूषित हो सकता है। बायो गैस प्लांट के निर्माण से क्षेत्र में किसी को भी नौकरी या रोजगार नहीं मिलेगा, चारागाह की भूमि का रकबा कम हो जाने के कारण पशुओं के लिए चारे की समस्या भी खड़ी हो जायेगी।
ज्ञापन देने के एक सप्ताह बाद भी प्लांट का निर्माण नहीं रूकने से नाराज़ खेरधा और आसपास के 6 गांव मोहंदी, मुड़पार, ओखरा, नारधा, रिंगनी के सैकड़ों ग्रामीण जिसमें सरपंच, पंच और बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थे। आज कलेक्ट्रेट पहुंचे, ग्रामीण कलेक्टर से भेंट करना चाहते थे लेकिन वे मौजूद नहीं थे इसलिए ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने अपर कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी से भेंट करके चर्चा किया और बायो गैस प्लांट का निर्माण तत्काल रोकने का आग्रह किया।
ग्रामीणों के समर्थन में छत्तीसगढ़ संग्राम परिषद के अध्यक्ष एड राजकुमार गुप्त उनके साथ उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.