होम / दुर्ग-भिलाई / आत्मनिर्भर मंडल के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना जरूरी : अनुराग सिंह देव
दुर्ग-भिलाई
-भाजपा मरोदा-पुरैना एवं रिसाली मंडल की परिचयात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं को मिला चुनावी मंत्र

रिसाली। भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना एवं रिसाली मंडल की परिचयात्मक एवं आत्मनिर्भर मंडल बैठक रिसाली मैत्री कुंज स्थित आशीर्वाद भवन में आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष एवं रिसाली नगर निगम चुनाव प्रभारी अनुराग सिंह देव का रिसाली में प्रथम आगमन हुआ। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए अनुराग सिंह देव ने कहा कि भाजपा की वास्तविक ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। आत्मनिर्भर मंडल का अर्थ है कि बूथ स्तर तक संगठन पूरी तरह मजबूत और सक्रिय हो। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से अपने-अपने बूथ पर कम से कम 10 नए लोगों को भाजपा से जोड़ने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना है और रिसाली में भाजपा का परचम लहराने के लिए बूथ स्तर से व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाना होगा। प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
अनुराग सिंह देव ने कार्यकर्ताओं को आगामी तीज पर्व एवं गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं भी दीं।
बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा, जिला महामंत्री दिलीप साहू, मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष शिवेन्द्र परिहार, केंद्रीय सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, मंडल प्रभारी दिनेश देवांगन, जिला उपाध्यक्ष राजीव पाण्डेय, सहप्रभारी डॉ. श्वेता शर्मा, सहप्रभारी आशु चंद्रवंशी, सुश्री सरिता मिश्रा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, जिला मंत्री शैलेन्द्र सेंडे, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू, जिला मंत्री गायत्री वर्मा, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, महामंत्री दशरथ साहू एवं नरेन्द्र निर्मलकर, गुड्डू झा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शकुंतला दास, शिखा तिवारी सहित दोनों मंडलों के पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों, बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.