होम / दुर्ग-भिलाई / बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय के पास गांजा बेचने आया महाराष्ट्र निवासी गिरफ्तार
दुर्ग-भिलाई
-2.520 किलो गांजा, बिक्री रकम और मोबाइल समेत ₹1.26 लाख की सामग्री जब्त
दुर्ग। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पदमनाभपुर पुलिस ने दुर्ग बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास गांजा बिक्री करने की फिराक में घूम रहे महाराष्ट्र निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.520 किलोग्राम गांजा, बिक्री रकम ₹540 और मोबाइल फोन सहित कुल ₹1,26,540 की सामग्री जब्त की है। आरोपी के खिलाफ थाना पदमनाभपुर में अपराध क्रमांक 529/2026 के तहत धारा 20(ख), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुर्ग बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेचने की तैयारी में है। सूचना पर पदमनाभपुर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वसंत श्याम राव ओमकारे (32 वर्ष), निवासी अंतुले नगर, येवलेबाड़ी, थाना कोंढवा, जिला पुणे, महाराष्ट्र बताया। तलाशी के दौरान उसके पास रखे काले रंग के बैग से 2.520 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए गांजा, बिक्री रकम और जियो भारत कंपनी का एक की-पैड मोबाइल फोन जब्त किया।
जब्त गांजे की अनुमानित कीमत ₹1,25,000, बिक्री रकम ₹540 और मोबाइल की कीमत करीब ₹1,000 बताई गई है। इस तरह कुल जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत ₹1,26,540 है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
-दूसरे राज्य से गांजा लाकर बेचने की तैयारी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी दूसरे राज्य से गांजा लेकर दुर्ग पहुंचा था और बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थान के आसपास ग्राहकों की तलाश कर इसकी अवैध बिक्री के जरिए धन अर्जित करने का प्रयास कर रहा था। पुलिस मामले में आरोपी के गांजा लाने और संभावित नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
-पुलिस ने की नागरिकों से अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों की बिक्री, परिवहन अथवा सेवन से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.