दुर्ग-भिलाई

‘सेवा संकल्प’ अभियान को जनांदोलन बनाने भाजपा ने बनाई रणनीति

58407092026114552whatsappimage2026-09-07at5.11.08pm.jpeg

-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे 13 प्रमुख कार्यक्रम, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य

Image after paragraph


दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जाने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता रहे। कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, कार्यक्रम के जिला समन्वयक एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों के सेवा, सुशासन और जनकल्याणकारी कार्यों पर चर्चा की गई। साथ ही अभियान के तहत निर्धारित कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गईं।
भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव असंभव को संभव कर दिखाया है। गुजरात में भूकंप की त्रासदी के बाद पुनर्निर्माण से लेकर उसे देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करने तक उनका कार्य प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकासशील से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मेक इन इंडिया, बुनियादी ढांचे का विस्तार, महिला सशक्तीकरण, जन-धन योजना, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति और राम मंदिर निर्माण जैसे कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है।
जैन ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत 12 प्रमुख कार्यक्रमों को निर्धारित तिथियों पर आयोजित किया जाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रत्येक कार्यक्रम आमजन के बीच अपनी अलग छाप छोड़े और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ा जाए।
कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा के ऐतिहासिक कार्यकाल के प्रति आभार व्यक्त करने और ‘विकसित भारत 2047’ के सामूहिक संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक आयोजन नहीं बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का व्यापक जनांदोलन बनेगा। इसमें गांव, शहर, बूथ और परिवार स्तर तक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

Image after paragraph


उन्होंने बताया कि अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर परिवारों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के सेवा एवं समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत 2047 का संकल्प लेने का कार्यक्रम होगा। इसके अलावा बच्चों के लिए ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘वडनगर से वाराणसी जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘रंगोली राष्ट्र’, ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ और ‘जनसेवक महाकुंभ’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
गजेंद्र यादव ने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस सेवा महाभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा कार्यों में से किसी एक कार्य को आधार बनाकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि भाजपा प्रतिवर्ष सेवा पखवाड़ा आयोजित करती है, लेकिन इस बार का आयोजन अधिक व्यापक और ऐतिहासिक होगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिले में 13 प्रमुख कार्यक्रमों के लिए जिला एवं मंडल स्तर पर संरचना तैयार कर ली गई है तथा कार्यक्रमों के लिए प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने जिला कार्यशाला के बाद मंडल स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित करने के निर्देश दिए।
कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन सेवा और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनकी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की सुविधाएं पहुंचाना रहा है। अभियान का उद्देश्य नई पीढ़ी तक सेवा भावना पहुंचाना और समाज में जनसेवा के संस्कार को मजबूत करना है। उन्होंने ‘आशीर्वाद का दीया’, आंगनबाड़ी सम्मान, सपनों का भारत प्रतियोगिता, सेवा ज्योति यात्रा और जन-जल सेवा यात्रा सहित निर्धारित कार्यक्रमों की जानकारी दी।
दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं कार्यक्रम के जिला समन्वयक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के संकल्प के साथ केंद्र सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर कार्य कर रही है। सेवा संकल्प अभियान इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल में देश के विकास के साथ आमजन के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आया है।
चंद्राकर ने कहा कि जनसेवा ही भाजपा का संकल्प और जनकल्याण उसकी प्राथमिकता है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं और सुविधाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के साथ आम नागरिकों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से संपादित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम के जिला संयोजक विनोद अरोरा ने किया तथा आभार जिला महामंत्री दिलीप साहू ने माना। कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, महापौर अलका बाघमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, उषा टावरी, माया बेलचंदन, पदमा देवांगन, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया, आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.