दुर्ग। पूज्य संत सतपाल महाराज जी के प्रेरणा से मानव उत्थान समूह द्वारा दुर्ग पटेल चौक पर आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी ने सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने साफ़ सफाई किया और लोगों को स्वच्छता अपनाने प्रेरित किया।
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और हमें इसे अपनाने के लिए हमेशा प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से ही हमारा स्वास्थ्य और पर्यावरण सुरक्षित रह सकता है।
इस अवसर पर महात्मा अंनता बाई, श्रीमती तुलसी साहू, केशव पटेल, रोहित नायक, संतोष साहू, राजेश निषाद, हुलास राय, आई बी नागवंशी, पंचराम साहू, मूलचंद वर्मा, एल आर ढ़लेंद्र सहित मानव सेवा दल के सदस्य उपस्थित रहे।
विधायक ललित चंद्राकर ने प्रदेश वासियों को कलैंडर नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि यह नया वर्ष हमारे लिए एक नए अवसर है और हमें इसे सकारात्मक और स्वच्छ बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.