-अधिवक्ताओं ने परिषद के उद्देश्यों और आगामी कार्यक्रमों पर रखे विचार
दुर्ग। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के 35वें स्थापना दिवस के अवसर पर 7 सितंबर 2026 को अधिवक्ता परिषद जिला इकाई दुर्ग द्वारा जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के सभागार में स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने परिषद के गठन के उद्देश्य, उसकी भूमिका एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य समीर त्रिपाठी एवं अधिवक्ता परिषद जिला इकाई दुर्ग के अध्यक्ष दीपेंद्र देशमुख ने परिषद के स्थापना उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने अधिवक्ताओं के हितों के साथ-साथ विधि एवं न्याय व्यवस्था के क्षेत्र में परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी तथा आगामी आयोजनों और कार्यक्रमों के संबंध में उपस्थित अधिवक्ताओं को अवगत कराया।
कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता परिषद जिला इकाई दुर्ग के महामंत्री राजेश महाडिक ने किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज मून, न्याय केंद्र प्रभारी नीता साहू सहित परिषद के सदस्य देवेंद्र साहू, प्रशांत अग्रवाल, लक्ष्मण लहरे, अजहर अली, करण जंघेल एवं अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं ने अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के उद्देश्यों और विधि के क्षेत्र में उसकी भूमिका को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.