ब्रेकिंग

Good News: आफ्टर एजुकेशन जॉब सर्चिंग को छोड़ जॉब प्रोवाइडर बनने का मिला टिप्स, Kalyan College की पहल

17804092026114318whatsappimage2026-09-04at5.11.45pm.jpeg

-कल्याण कॉलेज के स्टूडेंट्स ने सीखा और ठाना की जॉब नहीं करेंगे, बल्कि कइयों को जॉब देने वाला बनेंगे
-कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की अनूठी पहल

Image after paragraph


भिलाई।एजुकेशन हब भिलाई में आत्मनिर्भरता, स्वावलंबन, स्वरोजगार और आमदनी में बढ़ोत्तरी के गुर सिखाए गए। कॉलेज स्टूडेंट्स को नौकरी पाने के बजाए नौकरी देने वाला बनने के बारे में समझाया गया। अपनी कंपनी शुरू करके उसके लिए बेहतर आय के माध्यमों के बारे में विस्तार से बताया गया।
शहर के सेक्टर-7 स्थित कल्याण कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में अतिथि व्याख्यान हुआ। इसमें सूचनाजी डॉट कॉम (suchnaji.com) न्यूज वेबसाइट के प्रोपराइटर और वरिष्ठ पत्रकार अज़मत अली ने अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने  "न्यूज वेबसाइट से आमदनी कैसे बढ़ाएं"  जैसे महत्वपूर्ण विषय पर विस्तार से समझाया। दो घंटे से ज्यादा चले व्याख्यान में उन्होंने भावी पत्रकारों को वेबसाइट डिजाइन से लेकर उससे आमदनी के लीगल माध्यमों और कई स्त्रोतों के बारे में विस्तार से समझाया। वक्ता अज़मत अली ने न्यूज सोर्स, न्यूज सेंस और न्यूज एंगल के बारे में भी पत्रकारिता के विद्यार्थियों को बताया। उन्होंने अनेक उदाहरणों से न्यूज डेवलप करने से लेकर न्यूज क्रिएट की तकनीकी पहलुओं के बारे में जनसंचार के छात्र और छात्राओं को सिखाया।
व्याख्यान से पहले महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.विनय शर्मा ने अतिथि अज़मत अली का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की प्रशंसा की। उन्होंने ऐसे व्याख्यानों को विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभप्रद बताया। विभागाध्यक्ष डॉ.सुधीर शर्मा ने बच्चों के पुनः मार्गदर्शन के लिए अतिथि अजमत अली से आग्रह किया। इस दौरान पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के सहायक प्राध्यापक अंशुल तिवारी, बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट की असिस्टेंट प्रोफेसर साक्षी पाण्डेय सहित शोधार्थी और विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।
-फर्स्ट से लेकर फाइनल ईयर के स्टूडेंट ने सीखा
इस अतिथि व्याख्यान में जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। डिपार्टमेंट के फर्स्ट, थर्ड और फिफ्थ सेमेस्टर के स्टूडेंट्स शामिल हुए। व्याख्यान से विद्यार्थी बेहद संतुष्ट हुए। अंतिम सत्र में विद्यार्थियों से प्रतिक्रिया ली गई, जिसमें विद्यार्थी अपने प्रश्नों, अपनी जिज्ञासाओं और कौतूहल से भरे संदेहों का जवाब पाकर काफी तृप्त दिखे।
-विद्यार्थियों ने की और क्लास की डिमांड
थर्ड सेमेस्टर की छात्रा और टाॅपर स्टूडेंट आकांक्षा तिवारी ने कहा कि ऐसी क्लासेज रेगुलर होने से हमारे भीतर बुकिश लेकर फील्ड और ग्राउंड रिपोर्ट के प्रति सेंस डेवलप होगा। फर्स्ट सेमेस्टर की छात्रा अदिति जैसवार ने कहा कि वेबसाइट से अर्निंग के सोर्सेस की इंपॉर्टेंट जानकारियां मिली। फाइनल ईयर की छात्रा मीना साहू ने कहा कि बहुत बढ़िया क्लास थी। हमें बहुत कुछ सीखने और जानने के लिए मिला। फाइनल ईयर के छात्र शिवराज ताम्रकार ने बताया कि पत्रकारिता तो करते है लेकिन इनकम के सोर्सेज के बारे में जानकारियां नहीं थी। ये क्लास बहुत उपयोगी सिद्ध होगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.