होम / बड़ी ख़बरें / पुलिया तैयार, रास्ता बंद! दो माह से हजारों लोग परेशान, अरुण वोरा ने कलेक्टर से पूछा—आखिर कब खुलेगा मार्ग
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। बोरसी-धनोरा मुख्य मार्ग पर पुलिया निर्माण कार्य पूरा हुए करीब दो माह बीत चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद पुलिया को अब तक आम जनता के आवागमन के लिए नहीं खोला गया है। इससे क्षेत्र के हजारों नागरिकों में नाराजगी है और रोजाना लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने मामले में कलेक्टर से तत्काल संज्ञान लेकर जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मांगने और पुलिया को शीघ्र आवागमन के लिए खोलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, तो आखिर किस वजह से दो महीने से जनता को रास्ते से वंचित रखा गया है?
बोरसी-धनोरा मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसी मार्ग से बड़ी संख्या में लोग स्कूल, बाजार और धनोरा-हनोदा सहित आसपास के क्षेत्रों में आवागमन करते हैं। रास्ता बंद होने से लोगों को लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
अरुण वोरा ने कहा कि दुर्ग शहर में सड़कों और आवागमन की व्यवस्था की हालत पहले ही खराब है, जगह-जगह सड़कें जर्जर हैं और लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जो काम पूरा हो चुका है, उसे भी जनता के उपयोग के लिए नहीं खोलना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
उन्होंने जिला प्रशासन से कहा कि जनता को और कितने दिन परेशान किया जाएगा? प्रशासन तत्काल मौके का निरीक्षण कर पुलिया को आवागमन के लिए खोले और लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.