दुर्ग। स्व. पांडुरंग रामाराव डोंगांवकर जिला चिकित्सालय के मातृत्व-शिशु विभाग परिसर में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर के नेतृत्व में किया गया।
पौधारोपण कार्यक्रम में सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. ए.के. मिंज की गरिमामय उपस्थिति रही। इस अवसर पर आरएमओ डॉ. ए.के. यादव, गायनिक विभाग प्रमुख डॉ. बी.आर. साहू एवं डॉ. विनीता ध्रुवे विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों ने अस्पताल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
आयोजकों ने बताया कि पौधारोपण का उद्देश्य अस्पताल परिसर को अधिक हरा-भरा और स्वच्छ बनाने के साथ ही आमजन में पर्यावरण के प्रति जागरूकता एवं सक्रियता बढ़ाना है। सकारात्मक जनसेवा की भावना से आयोजित इस रचनात्मक पहल के माध्यम से लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में जीवन दीप समिति के मानद सदस्य प्रशांत डोंगांवकर, आर.के. तिवारी, ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर, करणी सेवा के जिला अध्यक्ष नीलू सिंह, संजय कानखोजे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में जय राजन, पिल्ले, शाहनी चेरियन, लक्ष्मी धोटे सहित अन्य सहयोगियों का सक्रिय योगदान रहा। उपस्थित सदस्यों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.