दुर्ग नगर निगम परिसर में महापौर अलका बाघमार की कार में अचानक आग लगने की घटना पर दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि निगम परिसर जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थान पर खड़ी कार में आग लगना केवल एक वाहन में हुई सामान्य घटना मानकर नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। इस घटना की विस्तृत जांच कर आग के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाना आवश्यक है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। इसलिए घटना की तकनीकी जांच कराई जानी चाहिए तथा यह भी देखा जाना चाहिए कि वाहन की सर्विसिंग,वायरिंग, बैटरी और अन्य विद्युत उपकरणों की स्थिति कैसी थी या उनसे किसी प्रकार की छेड़छाड़ तो नहीं किया गया है।
उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील से मांग की है कि घटना का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग से विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की जाए और जांच में यदि किसी स्तर पर लापरवाही या सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आती है तो जिम्मेदारी तय की जाए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.