होम / बड़ी ख़बरें / शासकीय नौकरी का झांसा देकर 14 लाख से अधिक की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
बड़ी ख़बरें
-चालक और आरक्षक के पद पर नौकरी दिलाने का दिया था भरोसा, मोबाइल व दस्तावेज जब्त
भिलाई। पुलिस विभाग में शासकीय नौकरी लगाने का झांसा देकर 14 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को स्मृतिनगर पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्रार्थीया के पति को चालक तथा उसके भाई को आरक्षक के पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा देकर अलग-अलग समय में कुल ₹14,00,001 की राशि प्राप्त की थी।
प्राप्त शिकायत के आधार पर चौकी स्मृतिनगर, थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1255/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। शिकायतकर्ता श्रीमती खोमिन ध्रुवे, उम्र 36 वर्ष, निवासी आर्यनगर, कोहका, भिलाई ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2024 में आरोपी तोपचंद धनकर ने उनके पति अश्वनी कुमार ध्रुवे को पुलिस विभाग में चालक तथा उनके भाई रितेश ठाकुर को आरक्षक के पद पर शासकीय नौकरी लगवाने का झांसा दिया था।
आरोपी ने नौकरी दिलाने के नाम पर प्रार्थीया से कुल 14 लाख 1 रुपये प्राप्त कर लिए, लेकिन नौकरी नहीं लगवाई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी तोपचंद धनकर के खिलाफ थाना नेवई में भी धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज है। इसके अलावा उसके विरुद्ध दो स्थाई वारंट भी जारी हैं और वह लगातार फरार चल रहा था। स्मृतिनगर पुलिस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई और रायपुर में दबिश देकर साहिल किराना स्टोर्स, शिव मंदिर के पास, उरला से उसे अभिरक्षा में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन एवं संबंधित दस्तावेज जब्त किए। आरोपी तोपचंद धनकर (32 वर्ष), निवासी ग्राम नंदवाय, थाना धमधा, जिला दुर्ग, हाल साहिल किराना स्टोर्स, उरला, रायपुर को विधिवत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध जारी स्थाई वारंटों की भी तामीली की गई। इसके बाद उसे वर्तमान मामले में न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
-नौकरी के नाम पर बनाया भरोसा, फिर ऐंठे लाखों रुपये
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहले पीड़ित परिवार का विश्वास हासिल किया और पुलिस विभाग में चालक एवं आरक्षक के पद पर नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद अलग-अलग समय में नौकरी दिलाने के नाम पर कुल 14,00,001 रुपये ले लिए। नौकरी नहीं लगने और रकम वापस नहीं करने पर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
-दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि शासकीय नौकरी या किसी अन्य नियुक्ति का झांसा देकर यदि कोई व्यक्ति राशि की मांग करता है तो बिना सत्यापन के उसे पैसे न दें। नौकरी लगाने के नाम पर धनराशि मांगने वाले व्यक्तियों की जानकारी तत्काल निकटतम थाना या पुलिस को दें। ऐसे मामलों में शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.