होम / दुर्ग-भिलाई / दृष्टिबाधित छात्राओं ने दृष्टिबाधित छात्रों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन
दुर्ग-भिलाई
भिलाई। नयन दीप विद्या मंदिर, रोटी चैरिटेबल ट्रस्ट भिलाई द्वारा संचालित विद्यालय में रक्षाबंधन का पर्व विशेष उत्साह और भावनात्मक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर दृष्टिबाधित छात्राओं ने दृष्टिबाधित छात्रों की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें मिठाई खिलाकर भाई-बहन के स्नेह एवं आत्मीयता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधते हुए उनके सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं छात्रों ने भी अपनी बहनों के प्रति स्नेह व्यक्त करते हुए उनके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लिया।
रक्षाबंधन के इस आयोजन ने विद्यालय परिसर में प्रेम, भाईचारे और आपसी सहयोग की भावना को और मजबूत किया। दृष्टिबाधित बच्चों द्वारा पूरे उत्साह के साथ पर्व मनाए जाने से कार्यक्रम भावुक और यादगार बन गया।
विद्यालय परिवार एवं रोटी चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में सामाजिक एवं पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने के साथ उन्हें त्योहारों की खुशियों से जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को मिठाई वितरित की गई और एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.