होम / दुर्ग-भिलाई / शिवनाथ कांवड़ यात्रा में शामिल हुए विधायक ललित चंद्राकर, महाआरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। सावन माह के पावन अवसर पर शिवनाथ नदी महमरा एनिकट में श्री शिवनाथ कांवड़ यात्रा एवं भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। बोल बम कांवड़ यात्रा समिति के संयोजक उपकार चंद्राकर के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। उन्होंने भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
आयोजन के दौरान शिवनाथ नदी का तट हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवनाथ नदी में आस्था की डुबकी लगाई और पवित्र जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। संध्या बेला में आयोजित भव्य महाआरती में हजारों दीपों से शिवनाथ घाट जगमगा उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि श्री शिवनाथ कांवड़ यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान का भी प्रतीक है। शिवनाथ मैया की यह पवित्र भूमि श्रद्धालुओं को आस्था, एकता और भाईचारे का संदेश देती है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।
विधायक ने आयोजन समिति के संयोजक उपकार चंद्राकर एवं सभी सदस्यों को भव्य आयोजन के सफल संचालन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से दुर्ग की आध्यात्मिक पहचान और मजबूत होती है। कार्यक्रम में श्री शिवनाथ कांवड़ यात्रा समिति के पदाधिकारीगण, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, माताएं-बहनें तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.