होम / दुर्ग-भिलाई / उत्कृष्ट अपराध विवेचना के लिए दुर्ग पुलिस के 16 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
दुर्ग-भिलाई
-बेहतर अनुसंधान, साक्ष्य संकलन और गुणवत्तापूर्ण विवेचना के लिए प्रदान किया गया प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार

दुर्ग। अपराधों की विवेचना में गुणवत्ता, निष्पक्षता और विधिक प्रक्रिया के पालन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा सोमवार को कंट्रोल रूम भिलाई में उत्कृष्ट अपराध विवेचना सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिले के विभिन्न थानों एवं पुलिस इकाइयों में पदस्थ 16 अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट विवेचनात्मक कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मानित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने विभिन्न प्रकरणों की विवेचना के दौरान साक्ष्यों के प्रभावी संकलन, तथ्यों के विश्लेषण, आवश्यक विधिक प्रक्रिया के पालन तथा मामलों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यों को उत्कृष्ट मानते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं निर्धारित पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य में भी निष्ठा, लगन और विधिक प्रावधानों के अनुरूप विवेचना करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर अपराध अनुसंधान में साक्ष्य आधारित जांच, निष्पक्षता, पारदर्शिता तथा प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण को प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया।
-ये अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित
सम्मानित होने वालों में निरीक्षक बसंत बघेल, थाना प्रभारी जामगांव (आर); उप निरीक्षक पुरुषोत्तम कुर्रे, थाना प्रभारी कुम्हारी; उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा, थाना पुलगांव; उप निरीक्षक चितराम ठाकुर, थाना सुपेला; उप निरीक्षक सुरेन्द्र नारम, थाना बोरी; उप निरीक्षक श्रीराम पेण्ड्रो, थाना उतई; उप निरीक्षक दरबारी राम तोरम, थाना यातायात; उप निरीक्षक मनीष बाजपेई, थाना पद्मनाभपुर शामिल हैं।
इसके अलावा सहायक उप निरीक्षक सुभाष कोसुर, थाना कुम्हारी; सहायक उप निरीक्षक लखन लाल साहू, ACCU दुर्ग; सहायक उप निरीक्षक मुरलीधर कश्यप एवं सहायक उप निरीक्षक शशिकला साहू, थाना वैशाली नगर; सहायक उप निरीक्षक इतवारी राम डहरे, थाना छावनी; सहायक उप निरीक्षक रामकृष्ण तिवारी, थाना दुर्ग; सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र चंद्राकर, खंड दुर्ग तथा सहायक उप निरीक्षक मीरा वर्मा, प्रभारी रक्षा टीम को भी सम्मानित किया गया।
दुर्ग पुलिस ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की है कि वे अपराध विवेचना में निष्पक्षता, पारदर्शिता और विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए साक्ष्य आधारित अनुसंधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें। पुलिस ने नागरिकों से भी अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.