होम / दुर्ग-भिलाई / सेठ रतनचंद सुराना विधि महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का परिचय समारोह सम्पन्न
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। जिला शिक्षण समिति दुर्ग द्वारा संचालित सेठ रतनचंद सुराना विधि महाविद्यालय में सोमवार, 24 अगस्त 2026 को एल.एल.बी. एवं एल.एल.एम. में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए परिचय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें विधि के क्षेत्र में उत्कृष्ट भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में सिविल प्रकरणों के वरिष्ठ अधिवक्ता हरेकृष्ण तिवारी ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। वहीं रियर एडमिरल जनरल (रि.) अतुल चंद्र तिवारी ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया।
दांडिक प्रकरणों के वरिष्ठ अधिवक्ता राज कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों को गहन अध्ययन करते हुए निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने की सीख दी। श्रम न्यायालय के अधिवक्ता बख्शीश खनूजा ने छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए विधि विषय के व्यापक अध्ययन पर जोर दिया।
जिला शिक्षण समिति के अध्यक्ष प्रवीण चंद्र तिवारी ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय में अनुशासन बनाए रखने की बात कही। शासी निकाय के सदस्य कुलवंत भाटिया ने सभी नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अखिलेश अग्रवाल ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए महाविद्यालय के इतिहास एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह विधि महाविद्यालय वर्ष 1962 से विधि शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है।
इस अवसर पर डॉ. पूजा मल्होत्रा, डॉ. उमाकांति सिंह, सहायक प्राध्यापक श्रीमती सीमा शर्मा, मनोज मिश्रा, अब्दुल्ला कुरैशी, श्रीमती ओजस्वी चोपरा, श्रीमती नेहा नागवानी सहित महाविद्यालय का समस्त अशैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक संतोष देवांगन ने किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.