-शिवपारा स्टेशन मरोदा में सौ लाख से होगा विकास कार्य

रिसाली। रिसाली निगम क्षेत्र के श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र शिवपारा, बीआरपी काॅलोनी, एचएससीएल काॅलोनी मरोदा क्षेत्र में एक करोड़ बहत्तर लाख छियानबे हजार से विकास कार्य होगा। रविवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने नारियल तोड़कर कार्य को आरंभ कराया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि विकास के लिए सरकार के पास पर्याप्त राशि है। सुविधाओं के लिए खर्च करना सरकार की पहली प्राथमिकता है।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर भूमिपूजन करने सबसे पहले वार्ड 17 शिवपारा स्टेशन मरोदा पहुंचे। इसके बाद क्रमश वार्ड 18 एचएससीएल स्टेशन मरोदा व बीआरपी काॅलोनी पहुंचे। विधायक ने नागरिकों से कहा कि निगम क्षेत्र के अंतिम छोर पुरैना से भूमिपूजन करते आ रहे है। क्षेत्रीय पार्षद के प्रयास और नागरिकों के प्राथमिकता को देखते हुए विभिन्न विकास कार्य को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि बहुत सारे विकास कार्यों की मंजूरी प्रक्रियाधीन है। स्वीकृति पश्चात वें पुनः वार्डो में दौरा करेंगे। भूमिपूजन कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, पार्षद गजेन्द्री कोठारी, रेखा देवी, ममता सिन्हा, धर्मेन्द्र भगत, सारिका साहू, मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, अनुपम साहू समेत बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
-इन वार्डों में होगा विकास कार्य
रिसाली निगम क्षेत्र के वार्डे क्र. 16 बीआरपी काॅलोनी में 25 लाख 55 हजार से नाली निर्माण, सड़क, सौंदर्यीकरण कराने का कार्य किया जाएगा। इसी तरह वार्ड 17 शिवपारा स्टेशन मरोदा में एक करोड़ दो लाख पांच हजार से नाली, पुलिया निर्माण, सड़क संधारण, सामुदायिक भवन, वार्ड 18 एचएससीएल शिवपारा में 45 लाख 36 हजार से विकास कार्य होंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.