होम / दुर्ग-भिलाई / भूपेश बघेल के जन्मदिन पर उमड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सैलाब, हजारों कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
दुर्ग-भिलाई

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर दुर्ग शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कांग्रेसजन विधायक निवास पहुंचे और भूपेश बघेल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की कामना की।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के पांचों ब्लॉकों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अलग-अलग समूहों में विधायक निवास पहुंचे। पूर्वी ब्लॉक अध्यक्ष मनीष बघेल, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष गुरदीप सिंह भाटिया, मध्य ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष देवी श्री साहू एवं पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष आनंद देव ताम्रकार के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और उत्साहपूर्ण नारों के साथ भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व, संघर्ष और छत्तीसगढ़ के विकास में उनके योगदान को याद किया। महिला कांग्रेस की बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं तथा युवा कांग्रेस के सैकड़ों युवाओं ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर अपने नेता के प्रति सम्मान और समर्थन व्यक्त किया।
-भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की माटी से जुड़े जननेता : धीरज बाकलीवाल
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने भूपेश बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की माटी से जुड़े हुए जननेता हैं। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, किसान, मजदूर, युवा, महिला और गरीब वर्ग के हितों के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने अपनी अलग पहचान बनाई।
उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के प्रति कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह उत्साह और स्नेह उनके साथ कार्यकर्ताओं के गहरे जुड़ाव को दर्शाता है। उन्होंने हमेशा छत्तीसगढ़ की अस्मिता, स्वाभिमान और यहां के लोगों के अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाया है।
-वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में छाया सांसद राजेंद्र साहू, प्रतिपक्ष नेता संजय कोहले, पूर्व सभापति राजेश यादव, छाया महापौर प्रेमलता साहू सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस नेता, जनप्रतिनिधि एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर निकिता मिलिंद, ऐमन साहू, अनूप वर्मा, सुशील भारद्वाज, नासिर खोखर, नंद किशोर शर्मा, चिराग शर्मा, अजय शर्मा, विनोद सेन, भीमसेन, शिवाकांत तिवारी, जितेन तिवारी, हेमंत तिवारी, मनीष सोनवाने, अशोक मेहरा, शिव वैष्णव, मुकेश राठी, अंश चतुर्वेदी, हेमा साहू, आयुष शर्मा, आयुष विश्वकर्मा, पार्षद मनीषा सोनी, कुंदन सोनी, अली असगर, देव सिन्हा, बृजलाल पटेल, भूपेंद्र वर्मा, फिरोज भाई, दीपक चावड़ा, दिव्यांश साहू, प्रेमा राजपूत, अंकित राजपूत, लक्ष्मी साहू, शहंशाह, दीपक साहू, भास्कर कुंडले, विमल यादव, कमल यादव, सफी कुरेशी, विजय चंद्राकर सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, पार्षद एवं पूर्व पार्षद, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर ने सामूहिक रूप से भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की मंगलकामना की।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.