-पारंपरिक खेलों के साथ महिलाओं ने ताजा की बचपन की यादें

दुर्ग। सर्व महिला समाज के तत्वावधान में उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष देवी श्री साहू के नेतृत्व में नवीन प्राथमिक शाला, सिकोलाभाठा में हरेली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व हरेली को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
हरेली मिलन समारोह के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न पारंपरिक खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें फुगड़ी, गिल्ली-डंडा, गेड़ी, बिंदी लगाओ और रस्सी कूद सहित अन्य प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और पारंपरिक खेलों का आनंद उठाया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कई महिलाओं ने पारंपरिक खेलों में भाग लेते हुए अपने बचपन की यादों को ताजा किया। आयोजन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ महिलाओं को आपसी मेल-जोल और सहभागिता का अवसर प्रदान करना रहा।
इस अवसर पर खुशी निर्मलकर, अनीता राजपूत, भानमती साहू, हुलासा बाई साहू, दुर्गा निषाद, ममता साहू, मालती साहू, टिकेश्वरी साहू, चित्ररेखा साहू सहित वार्ड की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में महिलाओं ने हरेली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए पारंपरिक संस्कृति और लोक खेलों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.