दुर्ग

दीपक नगर में महापौर अलका बाघमार का औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की खुली पोल

22513082026120304whatsappimage2026-08-13at5.30.57pm.jpeg

-नाली-पुलिया तोड़कर अंदर से परखी निर्माण सामग्री, सरिया की गुणवत्ता में गड़बड़ी मिलने पर जताई नाराजगी
दुर्ग।
नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने नागरिकों से मिली शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वार्ड क्रमांक 23 स्थित दीपक नगर में बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण किया। महापौर ने लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर के साथ मौके पर पहुंचकर क्षेत्र में चल रहे नाली एवं पुलिया निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति और गुणवत्ता का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने निर्माण कार्य में सरिया के इस्तेमाल में गंभीर अनियमितता पकड़ी। मौके पर निर्धारित मापदंडों के विपरीत सरिया लगाए जाने की बात सामने आई। जहां 4 एमएम की सरिया लगनी थी, वहां 8 एमएम और जहां 8 एमएम की सरिया निर्धारित थी, वहां 4 एमएम की सरिया लगाए जाने की जानकारी मिली। इस पर महापौर ने नाराजगी जताते हुए संबंधित ठेकेदार को कड़ी हिदायत दी तथा नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
निर्माण की गुणवत्ता की वास्तविक स्थिति जानने के लिए महापौर ने मौके पर ही नाली एवं पुलिया के निर्माण को तुड़वाकर अंदर से जांच कराई। उन्होंने निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री, सरिया और निर्माण की तकनीकी गुणवत्ता को स्वयं परखा। जांच के दौरान गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि “जनसुविधाओं से जुड़े निर्माण कार्य सीधे आम नागरिकों के हित से जुड़े होते हैं। ऐसे कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि नागरिकों के पैसों से होने वाले विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। शिकायत मिलने पर केवल कागजी कार्रवाई करने के बजाय मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति की जांच करना जरूरी है।
महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर निगम क्षेत्र में चल रहे सभी विकास एवं निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए। नाली, पुलिया, सड़क सहित जनसुविधाओं से जुड़े सभी कार्य निर्धारित तकनीकी मापदंडों एवं गुणवत्तापूर्ण सामग्री के साथ ही पूरे किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में लापरवाही अथवा गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने कहा कि महापौर के निर्देशानुसार निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की लगातार निगरानी की जा रही है। वार्डों में विकास कार्यों का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर, टिकाऊ और स्थायी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि किसी भी निर्माण कार्य को लेकर गुणवत्ता संबंधी शिकायत मिलने पर मौके पर जाकर जांच की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
महापौर के इस औचक निरीक्षण से निगम के अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों में भी गंभीरता का संदेश गया। महापौर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण, टिकाऊ और नागरिकों के हित में उपयोगी विकास कार्य सुनिश्चित करना है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.