दुर्ग। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर शुक्रवार को दुर्ग जिले के अधिकारी व कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर काम बंद कलम बंद हड़ताल पर रहे। हड़ताली अधिकारी व कर्मचारियों ने हिन्दी भवन के सामने धरना देकर अपनी मांगों लेकर आवाज भी बुलंद किया और राज्य सरकार की हठधर्मिता पर आक्रोश जताया। अधिकारी-कर्मचारियों के एक दिवसीय हड़ताल पर रहने से सभी शासकीय कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा है।
जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। हड़ताली अधिकारी-कर्मचारियों की मांगों में देय तिथि से महंगाई भत्ता, केन्द्र के समान गृह भत्ता, चार स्तरीय वेतनमान एवं अन्य मांगें शामिल थी। धरना में जिलेभर के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। महिला कर्मचारियों ने भी धरना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आज के हड़ताल में राजेश चटर्जी, अनुरूप साहू, कमल वर्मा, सत्येंद्र सिंह राजपूत, व्ही एस राव, बाबा चौहान, भानुपताप यादव सहित सैकड़ों कर्मचारी-अधिकारी शामिल रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.