होम / बड़ी ख़बरें / अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन की स्मृति में रिसाली के राधेश्वरी मंदिर में धार्मिक आयोजन
बड़ी ख़बरें
-विधायक ललित चंद्राकर ने हनुमान जी के दिव्य अभिषेक में लिया हिस्सा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
दुर्ग। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के शिलान्यास की पावन स्मृति में रिसाली के लक्ष्मी नगर स्थित श्री राधेश्वरी मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए और भगवान श्री हनुमान जी के दिव्य अभिषेक में सहभागी बने।
संत श्री कान्हा जी महाराज एवं देवा जी महाराज के सान्निध्य में विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं अभिषेक संपन्न हुआ। इस दौरान विधायक ललित चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ की जनता के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य तथा राष्ट्र की निरंतर प्रगति एवं उन्नति के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित भजन संध्या से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में शामिल होकर धार्मिक आयोजन का लाभ लिया। वहीं आयोजन के साथ रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानव सेवा और परोपकार का संदेश दिया।
विधायक ललित चंद्राकर ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में सेवा, श्रद्धा और सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजक भूपेन्द्र दास ‘बॉबी’ एवं समस्त आयोजन समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में श्रीमती रजनी बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, रिसाली मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू, महामंत्री गुड्डू झा, जिला मंत्री शैलेन्द्र शेंडे, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, पार्षद मनीष यादव, पार्षद श्रीमती सुनंदा चंद्राकर, श्रीमती शीला नारखड़े, श्रीमती सविता धवस, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला दास, श्रीमती राजेश्वरी पसीने, श्रीमती संध्या साहू, श्रीमती ऊषा साहू, श्रीमती तेजस्वी सोनवानी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्की सोनी, मंडल उपाध्यक्ष सचिन गोस्वामी, आईटी सेल प्रभारी संतोष चौधरी, कमलेश हिरवानी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.