होम / बड़ी ख़बरें / राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सुश्री सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बुनकरों को किया प्रोत्साहित
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर दुर्ग स्थित होटल कैम्बियन में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने सहभागिता करते हुए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय बुनकरों एवं शिल्पकारों द्वारा तैयार किए गए पारंपरिक एवं आधुनिक डिजाइनों की सराहना किया।
कार्यक्रम के दौरान सुश्री सरोज पाण्डेय ने कहा कि भारत की समृद्ध हस्तकरघा परंपरा हमारी सांस्कृतिक पहचान और गौरवशाली विरासत का अभिन्न हिस्सा है। हथकरघा उद्योग न केवल देश की परंपराओं को जीवंत बनाए रखता है, बल्कि यह लाखों परिवारों के रोजगार और आजीविका का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे अभियानों के माध्यम से हथकरघा एवं हस्तशिल्प उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने प्रदर्शनी में उपस्थित बुनकरों से संवाद कर उनके अनुभव, समस्याओं एवं सुझावों को भी गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इस क्षेत्र के विकास, आधुनिकीकरण एवं विपणन सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अधिक से अधिक स्वदेशी एवं हस्तनिर्मित उत्पादों का उपयोग करें, जिससे स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन मिल सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.