होम / बड़ी ख़बरें / अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर पीड़िता को प्रताड़ित करने वाला आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार
बड़ी ख़बरें
भिलाई। वीडियो कॉल के दौरान युवती का अश्लील वीडियो उसकी जानकारी और सहमति के बिना रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले आरोपी को खुर्सीपार पुलिस ने उत्तर प्रदेश के देवरिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को पीड़िता ने थाना खुर्सीपार पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी मनीष साहनी ने वीडियो कॉल के दौरान उसकी जानकारी एवं सहमति के बिना अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद आरोपी ने उक्त वीडियो को पीड़िता के रिश्तेदारों के व्हाट्सएप पर भेजने के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से उसका प्रचार-प्रसार किया। घटना के कारण पीड़िता की निजता और प्रतिष्ठा प्रभावित हुई।
शिकायत के आधार पर थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 279/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66E, 67 एवं 67A के तहत अपराध कायम कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की और टीम को देवरिया, उत्तर प्रदेश भेजा गया।
पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार पतासाजी के आधार पर आरोपी मनीष साहनी, उम्र 27 वर्ष, निवासी नया नगर, देवरिया, उत्तर प्रदेश की पहचान की। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किए जाने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किया है। प्रकरण में आगे की वैधानिक विवेचना जारी है।
अपराध करने का तरीका: पुलिस के मुताबिक आरोपी ने वीडियो कॉल के दौरान पीड़िता का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया और बाद में उसे व्हाट्सएप एवं अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से पीड़िता के रिश्तेदारों को भेजकर प्रसारित किया।
घटना स्थल: गौतम नगर, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।
पुलिस की अपील: दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की निजी फोटो अथवा वीडियो को उसकी अनुमति के बिना प्रसारित करना दंडनीय अपराध है। ऐसी घटना सामने आने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या साइबर हेल्पलाइन को सूचना दें। पुलिस ने साइबर अपराध में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
इस कार्रवाई में खुर्सीपार थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण केंवट, पीएसआई सौरभ, एएसआई तुलसी, एएसआई राजमणि सिंह, प्रधान आरक्षक सुरेश मिश्रा सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.