
दुर्ग। महिलाओं को आत्मनिर्भरता, स्वरोजगार और स्वदेशी उत्पादों से जोड़ने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, दुर्ग की महिला चैंबर द्वारा दो दिवसीय विशेष आयोजन ‘मेरे सपनों का आँगन’ का आयोजन 8 एवं 9 अगस्त को महेश कॉलोनी, पुलगांव चौक, दुर्ग में किया जाएगा। आयोजन प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा।
आयोजकों ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय महिला उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों, गृह उद्योगों और हस्तशिल्प से जुड़ी महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है। मेले में महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पाद, फूड एवं बेकरी आइटम, गिफ्ट आर्टिकल, होम डेकोर, आकर्षक ज्वेलरी, लाइफस्टाइल उत्पाद तथा बच्चों एवं परिवार से जुड़ी उपयोगी वस्तुओं के विभिन्न स्टॉल लगाए जाएंगे।
आयोजन को आकर्षक बनाने के लिए आगंतुकों के लिए हाउजी टिकट, प्रतिदिन 10 लकी ड्रॉ, 30 हजार रुपये तक के कैश प्राइज और 10 प्रतिशत डिस्काउंट कूपन जैसी विशेष सुविधाएं भी रखी गई हैं। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन महिला उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय होंगी। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय, कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दुर्ग नगर निगम की महापौर श्रीमती अलका बाघमार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक शामिल होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी एवं महिला चैंबर की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता करेंगी। आयोजन के संयोजक छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, दुर्ग के जिलाध्यक्ष अनुप गटागट एवं महिला चैंबर दुर्ग की जिलाध्यक्ष डॉ. मानसी गुलाटी हैं।
आयोजकों ने जिलेवासियों से परिवार सहित आयोजन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्थानीय महिला उद्यमियों के उत्पादों को प्रोत्साहित करना, स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के प्रयासों में सहभागी बनना इस आयोजन की मूल भावना है। पत्रकार वार्ता में चेम्बर अध्यक्ष अनूप गटागट, चेम्बर के महिला विंग अध्यक्ष डॉ.मानसी गुलाटी, अशोक राठी, शिव चंद्राकर, संजय खण्डेलवाल , किशोर जैन, मनोज अग्रवाल, सतीश समर्थ, जवाहर जैन, नीतू श्रीवास्तव, प्रियंका जैन, प्रीति खरे, लिलेश्वरी साहू, दीना सोनी, शशि बंछोर, अनिमा सिंह, रूपलता साहू
उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.