होम / ब्रेकिंग / राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के दीक्षारंभ समारोह में शामिल हुए विधायक ललित चंद्राकर, बोले— "आज का युवा नौकरी मांगने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बने"
ब्रेकिंग
दुर्ग। शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में गुरुवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के अंतर्गत दीक्षारंभ समारोह एवं इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण तथा अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण तथा राष्ट्रीय गीत एवं राज्य गीत के साथ हुआ। विधायक ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का पुष्प एवं तिलक लगाकर स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं और महाविद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।
अपने संबोधन में विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तन का महत्वपूर्ण कदम है। यह नीति गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन शिक्षा परंपरा विश्व की सबसे समृद्ध परंपराओं में रही है और नालंदा व तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालय इसकी गौरवशाली पहचान हैं। एनईपी-2020 के माध्यम से देश उसी गौरवशाली परंपरा को पुनः स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि पात्र नियमित छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए 30 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जा रही है, ताकि आर्थिक अभाव किसी भी बेटी की शिक्षा में बाधा न बने।
उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि आज का युवा केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बने। स्टार्टअप, नवाचार और कौशल के माध्यम से युवा आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ललित चंद्राकर ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, मंडल महामंत्री नरेन्द्र निर्मलकर, पुनाराम कलिहारी, जिला मंत्री शैलेन्द्र सेंडे, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं पार्षद विधि यादव, पार्षद सरिता देवांगन, प्राचार्य डॉ. अनुपमा आस्थामा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीखा तिवारी, जनभागीदारी समिति सदस्य सुरेन्द्र रजक एवं संध्या वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.