ब्रेकिंग

गुरु पूर्णिमा पर नयनदीप विद्या मंदिर के शिक्षकों का सम्मान, दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की प्रतिभा ने मोहा मन

41830072026120653whatsappimage2026-07-30at5.33.00pm.jpeg

 

Image after paragraph

भिलाई। रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट भिलाई द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नयनदीप विद्या मंदिर के शिक्षकों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला समन्वयक समग्र शिक्षा दुर्ग विनोद कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष चावरे रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट भिलाई के अध्यक्ष सी.एस. बाजवा ने की।
समारोह में संस्था के चेयरमैन एम.सी. जैन ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि रोटरी परिवार लंबे समय से दृष्टिबाधित बच्चों को आवासीय सुविधा एवं निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी हर संभव सहयोग जारी रहेगा। संस्था के सचिव ज्ञानचंद जैन ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के प्रबंध ट्रस्टी एवं रोटरी क्लब भिलाई स्टील सिटी के अध्यक्ष संतोष राय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि विनोद कुमार सिंह ने दृष्टिबाधित बच्चों की प्रतिभा और विद्यालय की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान बच्चों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट उदाहरण है। वहीं आशुतोष चावरे ने कहा कि नयनदीप विद्या मंदिर ब्रेल शिक्षा, संगीत, खेलकूद एवं संस्कारों के माध्यम से दृष्टिबाधित बच्चों के सर्वांगीण विकास का प्रेरणादायी कार्य कर रहा है। उन्होंने इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर बताया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में सी.एस. बाजवा ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से गुरुजनों के मार्गदर्शन का अनुसरण कर उज्ज्वल भविष्य बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर दृष्टिबाधित छात्र अनंत गुप्ता ने जल संरक्षण विषय पर तैयार अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया, जिसकी अतिथियों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की। विद्यार्थियों ने लगभग डेढ़ घंटे तक भजन, गीत, कविता, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में भूषण साहू एवं आयुष गुप्ता ने भजन, अनमोल चंद्राकर एवं काव्या ने "गुरुवर हमारे बड़े महान" भजन, हर्षित कुमार एवं रमेश ठाकुर ने शिव तांडव, सलोनी शुक्ला एवं अक्षय चंद्राकर ने भाषण, हिमांशु कतलाम एवं महावीर साव ने कविता तथा छवि, सलोनी, कुंदन एवं रमेश ने गीत प्रस्तुत कर खूब सराहना बटोरी।
कार्यक्रम का सफल संचालन ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष सुमन कन्नौजे ने किया तथा विद्यालय की प्राचार्या श्वेता मौर्य ने आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में संगीत शिक्षिका मनीषा मैडम एवं ब्रेल के वरिष्ठ शिक्षक अजय दुबे सहित विद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह में गुरुजनों का सम्मान कर उनके शिक्षा एवं समाज निर्माण में योगदान को नमन किया गया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.