खास खबरें

दुर्ग नगर निगम में आयुक्त की नियुक्ति में देरी पर नेता प्रतिपक्ष का शहर सरकार पर हमला

894300720260530331001657372.jpg

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम में पिछले 20 दिनों से नियमित आयुक्त की नियुक्ति नहीं होने को लेकर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले ने राज्य सरकार और नगर निगम प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि "ट्रिपल इंजन की सरकार" होने के बावजूद सरकार दुर्ग नगर निगम के लिए एक नियमित आयुक्त की नियुक्ति नहीं कर पा रही है, जिससे निगम की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है।
संजय कोहले ने आरोप लगाया कि नगर निगम में नियमित आयुक्त नहीं होने के कारण प्रशासनिक निर्णय लंबित पड़े हैं। प्रभारी आयुक्त के पास सीमित प्रशासनिक अधिकार होने से कई महत्वपूर्ण फाइलों का निराकरण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि भुगतान नहीं मिलने के कारण कई ठेकेदारों ने अपने कार्य बंद कर दिए हैं और नए आयुक्त की नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। इससे विकास कार्यों की गति पूरी तरह प्रभावित हो गई है।
उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि नगर निगम की महापौर को भी नए आयुक्त की नियुक्ति के लिए नगरीय प्रशासन मंत्री को पत्र लिखना पड़ रहा है। कोहले ने कहा कि सत्ता पक्ष लगातार "ट्रिपल इंजन की सरकार" का दावा करता रहा है और कहता है कि ऐसी सरकार में विकास कार्य नहीं रुकेंगे, लेकिन वर्तमान स्थिति इसके विपरीत दिखाई दे रही है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 20 दिनों से नियमित आयुक्त की नियुक्ति नहीं होना महापौर की प्रशासनिक क्षमता पर भी सवाल खड़े करता है। उन्होंने महापौर को सलाह देते हुए कहा कि वे नगरीय प्रशासन मंत्री से तत्काल चर्चा कर दुर्ग नगर निगम में नियमित आयुक्त की नियुक्ति सुनिश्चित कराएं, ताकि नगर निगम के विकास कार्य और प्रशासनिक व्यवस्था फिर से सुचारु रूप से संचालित हो सके।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.