राजनीति

नगरी अंचल से पहले एसपी बने माहेश्वर नाग 

88729072026132055whatsappimage2026-07-29at6.36.22pm.jpeg

-जवाहर नवोदय विद्यालय से एसपी बनने तक संघर्ष भरा रहा सफर
-महज 23 साल की उम्र में सीआईएसएफ में बने थे सब इंस्पेक्टर
-हाल ही में पदोन्नति के बाद माना पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में एसपी के रूप में मिली नई जिम्मेदारी

Image after paragraph


नगरी। धमतरी जिले के नगरी अंचल के लिए गर्व का क्षण है। ग्राम नगरी के निवासी माहेश्वर नाग पुलिस विभाग में पदोन्नत होकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) बने हैं। वे नगरी अंचल से इस पद तक पहुंचने वाले पहले अधिकारी हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र और साहू समाज में हर्ष का माहौल है। साल 1979 में ग्राम नगरी में जन्मे माहेश्वर नाग बचपन से ही प्रतिभाशाली छात्र रहे। कक्षा पांचवीं में उनका चयन जवाहर नवोदय विद्यालय, माना कैंप में हुआ। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने छत्तीसगढ़ कॉलेज, रायपुर से बीएससी तथा विश्वविद्यालय से एंथ्रोपोलॉजी में एमएससी की पढ़ाई पूरी की। महज 23 वर्ष की आयु में उन्होंने एसएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में सब-इंस्पेक्टर के पद पर चयन प्राप्त किया। हैदराबाद और उदयपुर में सेवाएं देने के दौरान उन्होंने वर्ष 2007 में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की परीक्षा उत्तीर्ण कर उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर चयन हासिल किया।
अपने पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने एसडीओपी अंबागढ़ चौकी, सीएसपी दल्लीराजहरा, एसडीओपी भानुप्रतापपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कोंडागांव, कवर्धा, एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर, रायगढ़, सारंगढ़ और बस्तर सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दीं। बस्तर में पदस्थापना के दौरान उन्हें पदोन्नति मिली और वर्तमान में वे माना पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में कार्यरत हैं। माहेश्वर नाग के पिता अमृत लाल नाग तथा माता तुलसी देवी नाग हैं। उनके बड़े भाई रुद्रप्रताप नाग ने उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है। परिवार के साथ-साथ पूरे नगरी अंचल और साहू समाज में खुशी का माहौल है।
-खेल, संगीत और लेखन में भी रखते हैं विशेष रुचि
प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ माहेश्वर नाग की रुचि फुटबॉल खेलने, जिम जाने, गायन और फिल्मों की कहानी लेखन में भी है। यातायात जागरूकता पर बनाई गई उनकी लघु फिल्म को राष्ट्रीय शॉर्ट फिल्म फेयर अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.