होम / दुर्ग-भिलाई / 31 जुलाई को दानापुर एक्सप्रेस का नियमित संचालन सुनिश्चित करने कांग्रेस ने स्टेशन मास्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। शहर जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में सावन माह में भगवान बैद्यनाथ धाम (देवघर) जलाभिषेक एवं दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दानापुर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13287/13288) का 31 जुलाई 2026 को नियमित संचालन सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर दुर्ग रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि बोलबम सेवा समिति, दुर्ग के लगभग 200 श्रद्धालुओं ने 31 जुलाई 2026 को दुर्ग से जसीडीह (देवघर) जाने हेतु दानापुर एक्सप्रेस में पूर्व से आरक्षण कराया है। किंतु जानकारी मिली है कि उक्त तिथि को ट्रेन का संचालन निरस्त कर दिया गया है, जिससे श्रद्धालुओं के समक्ष गंभीर परेशानी उत्पन्न हो गई है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि उसी दिन देवघर जाने के लिए कोई अन्य उपयुक्त ट्रेन उपलब्ध नहीं है तथा अन्य ट्रेनों में इतनी बड़ी संख्या में आरक्षित टिकट मिल पाना संभव नहीं है। यदि ट्रेन का संचालन बहाल नहीं किया गया तो सैकड़ों श्रद्धालु भगवान बैद्यनाथ धाम के दर्शन एवं जलाभिषेक से वंचित हो जाएंगे, जिससे उनकी धार्मिक आस्था भी प्रभावित होगी।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग ने रेलवे प्रशासन से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए 31 जुलाई 2026 को दानापुर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13287/13288) का नियमित संचालन सुनिश्चित करने तथा आवश्यक कार्यवाही शीघ्र करने की मांग की है।
कांग्रेस ने विश्वास व्यक्त किया है कि रेलवे प्रशासन श्रद्धालुओं की इस जनहित एवं आस्था से जुड़ी मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए शीघ्र आवश्यक कदम उठाएगा। ज्ञापन देने वालों में प्रतिपक्ष नेता संजय कोहले,गुरदीप भाटिया,दीपक जैन,अनूप वर्मा,गौरव उमरे, नासिर खोखर ,सुशील भारद्वाज, चिराग शर्मा,आयुष शर्मा,ललित उइके शाहिद अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.