ब्रेकिंग

साई मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व पर दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु 

57829072026133710whatsappimage2026-07-29at6.59.46pm.jpeg

-भजनों की धुन में नाच गाकर प्रकट की अपनी श्रद्धा भक्ति
दुर्ग।
सिविल लाइन कसारीडीह स्थित प्रसिद्ध श्री साई बाबा मंदिर में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर सुबह से ही श्री साई बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। पूरे दिन मंदिर परिसर साई नाम के जयघोष और भक्ति रस से सराबोर रहा। मंदिर के मुख्य पुजारी कैलाशचंद्र तिवारी के सानिध्य में प्रातःकाल श्री साई बाबा का विधिवत महाभिषेक संपन्न हुआ। इसके पश्चात आरती, हवन-पूजन एवं विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं को महाप्रसादी वितरित की गई।
दोपहर से देर रात तक मंदिर में साई भजनों की मधुर स्वर लहरियां गूंजती रहीं। दोपहर में साई महिला भजन मंडली, कसारीडीह ने अपनी संगीतमय भजन प्रस्तुति से भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। वहीं शाम की आरती के बाद आयोजित भव्य साई भजन संध्या में गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक साई भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भक्ति की इस अनुपम बेला में अनेक श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूम उठे और नृत्य-गायन के माध्यम से अपनी अटूट श्रद्धा एवं भक्ति का भाव प्रकट किया।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी श्री साई बाबा के दर्शन कर प्रदेश एवं शहर की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
पूरे आयोजन के दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष धनेंद्र सिंह चंदेल, सचिव धीरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष रामेन्द्र बंजारी, उपाध्यक्ष मुरलीधर राऊत, सह-सचिव संतोष खिरोडकर, प्रचार मंत्री अजय सुरपाम, कार्यकारिणी सदस्य रोमनाथ साहू , विनय चंद्राकर, विशेष आमंत्रित सदस्य दशरथ साहू, कार्यालय प्रभारी श्रीधर भजने सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्थाओं में पूरे समय सक्रिय रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.