खास खबरें

स्मार्ट मीटर, बढ़े हुए बिजली बिल और जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस करेगी आंदोलन

12729072026111641whatsappimage2026-07-29at4.44.21pm.jpeg

-31 जुलाई तक वार्ड, मंडल एवं बूथ स्तर पर बैठकें, घर-घर पहुंचकर जनता की शिकायतें जुटाएंगे कार्यकर्ता : धीरज बाकलीवाल
दुर्ग।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (शहर) की महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक जिला अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल की अध्यक्षता में राजीव भवन, दुर्ग में संपन्न हुई। बैठक में स्मार्ट मीटर, बढ़े हुए बिजली बिल, जनसमस्याओं तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी चरणबद्ध जनआंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि स्मार्ट मीटर एवं बढ़े हुए बिजली बिलों से प्रभावित उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन लिए जाएंगे, ताकि आम जनता की शिकायतों का व्यवस्थित संकलन कर शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखा जा सके। इसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक समान आवेदन प्रारूप तैयार कर सभी वार्डों एवं बूथों तक उपलब्ध कराया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि आज प्रदेशभर में स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिल आम नागरिकों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुके हैं। आम उपभोक्ता बिना कारण बढ़े हुए बिजली बिलों से परेशान है और सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के बजाय केवल वसूली पर ध्यान दे रही है। कांग्रेस पार्टी जनता के हितों से जुड़े इस मुद्दे पर हर स्तर पर संघर्ष करेगी।
उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में भी स्मार्ट मीटर एवं बिजली बिल के मुद्दे पर व्यापक जनआंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया है। उसी के अनुरूप दुर्ग शहर में भी चरणबद्ध आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा।
धीरज बाकलीवाल ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों एवं वार्ड प्रभारियों को निर्देशित किया कि 31 जुलाई तक प्रत्येक वार्ड, मंडल एवं बूथ स्तर पर बैठकें आयोजित कर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाया जाए। प्रत्येक बूथ तक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करते हुए घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा तथा बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें एकत्रित कर संबंधित विभाग को ज्ञापन सौंपा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर कांग्रेस सड़क पर उतरकर जनहित की लड़ाई भी लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल विरोध करना नहीं, बल्कि आम जनता को राहत दिलाना है। यदि सरकार ने जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो कांग्रेस पूरे जिले में व्यापक जनआंदोलन छेड़ेगी।
बैठक में संगठन विस्तार पर भी विशेष चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाया जाएगा, ताकि जनहित के प्रत्येक मुद्दे पर कांग्रेस प्रभावी ढंग से जनता के बीच कार्य कर सके। बैठक का संचालन जिला संगठन महामंत्री रायसिंह दिकोला ने किया तथा अंत में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुशील भारद्वाज ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, आर.एन. वर्मा, रायसिंह दिकोला, अल्ताफ अहमद, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, आनंद देव ताम्रकार, देवश्री साहू, मनीष बघेल, अब्दुल गनी, शिव वैष्णव, सुभाष पाल, सुशील भारद्वाज, विकास सापेकर, संजय बत्रा, मीना पॉल, एन. जेम्स, नंदा राउत, सुनीत घोष, राजा विक्रम बघेल, भूपेंद्र वर्मा, राजकुमार वर्मा, जमुना साहू, राकेश ठाकुर, चंद्रमोहन गभाने, दीपक जैन, अभिनव बघेल, विमल यादव, त्रिशरण डोंगरे, रवि कोरिया, अनूप पाटिल, खुर्शीद अहमद, जगमोहन ढीमर, वेंकट साई शास्त्री, ज्ञानू बांगड़े, भूपेंद्र सेन, फिरोज खान, गौरव उमरे, अली असगर, ललित उइके, चिराग शर्मा, संजय धनकर नंदकिशोर शर्मा, बृजमोहन तिवारी, अशोक मेहरा, मोहित वाल्दे, शाहिद खान, राजू भाटिया, विनोद सेन ,दुष्यंत देवांगन, देवसेना, संजू धनकर ,मनीष सोनवाने ,शिशिरकांत कसार ,राजा विक्रम बघेल ,अशोक मेहरा ,विकाश सापेकर, बृजमोहन ढीमर, अनीश रजा , राकेश साहू राकेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में जिला, ब्लॉक एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.