ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सरस्वती नगर आवास परिसर में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

372250720261102441001633344.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (एसपी घटक) अंतर्गत सरस्वती नगर आवास परिसर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विविध सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आवासीय परिसर के हितग्राहियों में राष्ट्रभक्ति की भावना, रचनात्मकता तथा सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।
नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में रंगोली, निबंध लेखन तथा कविता (पोयम) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान सरस्वती नगर आवास परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
समापन समारोह में सहायक अभियंता हरिशंकर साहू ने प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित हितग्राहियों ने नगर निगम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समय-समय पर इस तरह के सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजन होते रहने चाहिए, जिससे आवास परिसर में रहने वाले लोगों के बीच आपसी सौहार्द और सामुदायिक सहभागिता को और अधिक मजबूती मिले।
रंगोली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में धनेश्वरी पांडे, सोनी सिंह, पुष्पा गौतम, साक्षी देवांगन, मीरा टांगे, चांदनी भट्ट एवं दिव्यांश बोरकर सहित अन्य प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन उत्साह, उमंग और राष्ट्रभक्ति के माहौल में हुआ।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.