ब्रेकिंग

गनियारी-पीपरछेड़ी में दर्दनाक हादसा: शिवनाथ नदी में नहाने उतरे 8 दोस्तों में से दो बहे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

262250720260602311001631636.jpg

दुर्ग। थाना पुलगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनियारी-पीपरछेड़ी स्थित शिवनाथ नदी में रविवार को जन्मदिन मनाने गए दोस्तों का जश्न उस समय मातम में बदल गया, जब नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव में दो किशोर बह गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तथा तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
जानकारी के अनुसार, आठ दोस्त जन्मदिन मनाने के लिए शिवनाथ नदी पहुंचे थे। नहाने के दौरान दो किशोर अचानक गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गए। साथियों के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
जिला सेनानी दिनेश कुमार रावटे के निर्देश पर एसडीआरएफ दुर्ग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गहरे पानी में डीप डाइविंग के माध्यम से सघन तलाश अभियान शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान एक किशोर का शव बरामद कर पुलिस को सौंप दिया गया।
मृतक की पहचान रेहान खान (14 वर्ष), पिता नदीम खान, निवासी बॉम्बे आवास, उरला के रूप में हुई है। वहीं दूसरे लापता किशोर की तलाश देर शाम तक जारी रही।
रेस्क्यू अभियान का नेतृत्व एसडीआरएफ प्रभारी धनीराम यादव ने किया। अभियान में भूपेंद्र सिंह, चंद्रप्रताप, राजकुमार यादव, दिलीप, सूरज, राजू महानंद, महेश, रमेश, राजेश नेताम, कुंजेश, दिनेश, शारदा एवं भानुप्रताप सहित एसडीआरएफ के जवानों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लापता किशोर की तलाश में लगातार जुटी हुई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने लोगों से नदी और जलाशयों में नहाते समय विशेष सावधानी बरतने तथा तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.