भिलाई। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) छत्तीसगढ़ की कार्यसमिति एवं प्रदेश अध्यक्षों की संयुक्त बैठक में भिलाई इकाई के पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। बैठक में भिलाई का प्रतिनिधित्व कैट छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानचंद जैन, कैट भिलाई प्रभारी दिनेश सिंघल, अध्यक्ष सुरेश रतनानी, महासचिव सुरेंद्र कपूर (काके) तथा रामकुमार गुप्ता ने किया।
बैठक में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स एवं भारत सरकार के संयुक्त प्रयासों से नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय ट्रेड फेयर की जानकारी व्यापारियों को दी गई। प्रदेश पदाधिकारियों ने सभी जिलों की इकाइयों को अधिक से अधिक व्यापारियों को इस प्रतिष्ठित ट्रेड फेयर में भाग लेने के लिए प्रेरित करने एवं उन्हें आमंत्रित करने के निर्देश दिए।
बैठक में कैट भिलाई की संगठनात्मक तैयारियों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से भिलाई इकाई के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इस अवसर पर कैट की ओर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने नेशनल ट्रेड वेलफेयर बोर्ड के अध्यक्ष जे. सुनील सिंघी तथा कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं नेशनल ट्रेड वेलफेयर बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य अमर परवानी का भिलाई के व्यापारियों की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से भिलाई टाउनशिप से जुड़ी व्यापारिक समस्याओं के समाधान के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।
बैठक को संबोधित करते हुए अमर परवानी ने भी भिलाई के व्यापारियों की जागरूकता, संगठनात्मक सक्रियता और व्यापारिक हितों के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भिलाई के व्यापारी प्रदेश के अन्य व्यापारिक संगठनों के लिए प्रेरणा का कार्य कर रहे हैं।
प्रदेश स्तरीय इस महत्वपूर्ण आयोजन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों से कैट के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने भाग लेकर व्यापारिक हितों, संगठन के विस्तार तथा आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.