होम / दुर्ग-भिलाई / स्कूली बच्चों तक संदिग्ध दवाइयां पहुंचने की घटना की निष्पक्ष जांच हो : धीरज बाकलीवाल
दुर्ग-भिलाई
-कांग्रेस ने पैदल मार्च निकालकर कोतवाली थाने में सौंपा ज्ञापन, विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

दुर्ग। चंद्रशेखर आज़ाद स्कूल में विद्यार्थियों के कथित रूप से संदिग्ध दवाइयों/नशीले पदार्थ के संपर्क में आने से तबीयत बिगड़ने की घटना को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर ने जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से गंजपारा होते हुए कोतवाली थाना तक पैदल मार्च निकाला तथा पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच की मांग की।
इस अवसर पर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि हाल ही में 6-7 स्कूली विद्यार्थियों के एक साथ बीमार पड़ने की घटना ने पूरे शहर के अभिभावकों को चिंता में डाल दिया है। विद्यालय बच्चों के भविष्य निर्माण का केंद्र होता है, ऐसे में यदि किसी भी प्रकार की दवा या नशीला पदार्थ विद्यार्थियों तक पहुंचता है तो यह अत्यंत गंभीर विषय है और इसकी हर पहलू से गहन जांच होना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार संबंधित छात्र के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एम.आर.) भाई ने पुलिस के समक्ष यह जानकारी दी है कि वह अवसाद (डिप्रेशन) से पीड़ित है तथा चिकित्सकीय सलाह पर एंटी-साइकोटिक दवाइयों का सेवन करता है। उसका यह भी कहना है कि संबंधित दवा उसका छोटा भाई अनजाने में घर से स्कूल ले गया था। यदि ऐसा है तो इसकी वैज्ञानिक एवं निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए।
धीरज बाकलीवाल ने कहा कि प्रशासन केवल प्रारंभिक बयानों के आधार पर मामले का निष्कर्ष न निकाले। यह स्पष्ट किया जाए कि संबंधित दवा विद्यालय तक कैसे पहुंची, अन्य विद्यार्थियों तक किस परिस्थिति में पहुंची तथा कहीं इस पूरे घटनाक्रम में किसी प्रकार की लापरवाही या आपराधिक संलिप्तता तो नहीं है। यदि किसी भी स्तर पर दोष या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
उन्होंने मांग की कि जिले के सभी स्कूलों एवं उनके आसपास नियमित रूप से विशेष जांच अभियान चलाया जाए। साथ ही विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों एवं पुलिस प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों को नशे एवं प्रतिबंधित दवाइयों के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
धीरज बाकलीवाल ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा किसी भी सरकार और प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। जिला कांग्रेस कमेटी इस विषय पर किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं करेगी। यदि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
पैदल मार्च एवं ज्ञापन सौंपने के दौरान नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, रायसिंह दिकोला, राजेश यादव, प्रेमलता साहू, दीपक साहू, अविनाश यादव, अब्दुल गनी, ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, आनंद कपूर ताम्रकार, कुलदीप भाटिया, देवश्री साहू, ज्ञानू बांगडे, प्रवक्ता सुशील भारद्वाज, ओमप्रकाश जोशी, रतना नरमदेव, निकिता मिलिंद, बिंदु राजपूत, मुकेश साहू, मीना पॉल, मीना मानिकपुरी, सरिता ताम्रकार, अविनाश कुमार निषाद, काशीराम रात्रे, सुनीत घोष, अशोक मेहरा, भूपेंद्र सेन, रघुवीर साहू, देव सिंह, बंटी नवरंग, देवेंद्र मारकंडे, चिराग शर्मा, अमोल जैन, आयुष शर्मा, मनीष सोनवानी, सोनू साहू, संजय सिंह, मनीष सोनी, माहेश्वरी ठाकुर, जमुना साहू, देवी साहू, युवराज ठाकुर, सुनीता देवांगन, तिरेंद्र देवांगन, शिव वैष्णव, नंदकिशोर शर्मा, एजाज खान, गौरव उमरे, अश्वनी निषाद, शंकर ठाकुर, भीमसेन, शिशिर कसर, अली असगर, प्रकाश शिवांकर, ईश्वर साहू, मनोज सिन्हा, शत्रुघ्न चक्रधारी, शानू खान, रवि कोसरिया, अनिल देशमुख, ममता गुप्ता, रानी देवांगन, राजा विक्रम बघेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.