दुर्ग-भिलाई

बैंक में रकम जमा कराने जा रहे युवक से ₹74 हजार की चोरी, ऑटो चालक व साथी गिरफ्तार

614190720261453451001600113.jpg

दुर्ग। बैंक में ₹74 हजार जमा कराने जा रहे एक युवक की जेब से नगदी चोरी करने वाले ऑटो चालक और उसके साथी को पुरानी भिलाई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने ऑटो में सवारी बदलवाने और वाहन खराब होने का बहाना बनाकर योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस के अनुसार, भिलाई-3 निवासी 32 वर्षीय अरविंद कुमार ने थाना पुरानी भिलाई में शिकायत दर्ज कराई कि 15 जुलाई 2026 को वह जीई रोड स्थित अपने कार्यालय से केनरा बैंक, बरोदा शाखा में ₹74 हजार जमा कराने जा रहा था। इस दौरान वह नीले-सफेद रंग के एक ऑटो में सवार हुआ, जिसमें पहले से दो युवक बैठे थे। ऑटो चालक ने पहले उसे पीछे और फिर आगे की सीट पर बैठाया। बैंक तक पहुंचाने के बजाय उसे चरोदा स्थित ज्योति कटिंग के पास उतार दिया। वहां जेब की जांच करने पर ₹74 हजार नगद गायब मिले।
शिकायत पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 377/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर ऑटो क्रमांक CG 07 DB 6016 के चालक और उसके साथी को हिरासत में लिया। पहचान परेड में प्रार्थी ने दोनों की पहचान की। पूछताछ में आरोपियों ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बॉबी गुरजीत सिंह (31 वर्ष) एवं धीरज वर्मा (20 वर्ष), दोनों निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी (बॉम्बे आवास), जामुल, जिला दुर्ग के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त ऑटो भी जब्त कर लिया है। मुख्य आरोपी बॉबी गुरजीत सिंह के विरुद्ध थाना सुपेला में मारपीट एवं चोरी के अन्य मामले भी दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ऑटो में यात्रियों की सीट बदलवाकर उनका ध्यान भटकाते थे और मौका मिलते ही जेब से नगदी निकाल लेते थे। इसके बाद वाहन खराब होने का बहाना बनाकर यात्री को सुनसान स्थान पर उतार देते थे, जिससे चोरी का पता तुरंत नहीं चल सके।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से सार्वजनिक परिवहन में यात्रा के दौरान नकदी एवं कीमती सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना या डायल 112 पर देने की अपील की है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.