दुर्ग-भिलाई

सब जूनियर शतरंज चैंपियनशिप के ओपन वर्ग में ईशान सैनी एवं बालिका वर्ग में परिधि लिलहारे बनी जिला चैम्पियन

664200720260953221001603499.jpg

-रेयांश, शशिंद्र,शुभम आयनी, काशवी एवं आद्रीका का चयन राज्य चैम्पियनशिप के लिए
दुर्ग, भिलाई
। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशन में जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा स्मृति गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित स्मृति नगर भिलाई के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस की पूर्व संध्या पर19 जुलाई को आयोजित जिला स्तरीय अंडर 15 ओपन एवं बालिका शतरंज चैंपियनशिप का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि शतरंज प्रशिक्षक सुरेंद्र बल्लेवार एवं जिला शतरंज संघ दुर्ग के सचिव तुलसी सोनी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में इंटरनेशनल आर्बिटर अलंकार भिवगड़े, रॉकी देवांगन एवं उपाध्यक्ष दिनेश जैन उपस्थित थे।
  जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि सब जूनियर अंडर 15 ओपन वर्ग में पांच अंकों में से 4.5 अंक प्राप्त कर ईशान सैनी एवं बालिका वर्ग में 4 अंक प्राप्त कर परिधि लिलहारे ने जिला चैम्पियन बनने का गौरव प्राप्त किया। 
  अंडर 15 के ओपन वर्ग में द्वितीय  रेयांश वर्मा 4 अंक तृतीय शशिंद्र सिंह 4 अंक चतुर्थ शुभम सिंह 4 अंक। बालिका वर्ग में द्वितीय आयनी त्रिपाठी 3 अंक तृतीय काशवी जैन 2.5 अंक एवं  आदरिका नागर 2.5 अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान पर रहे ।
ये सभी चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य सब जूनियर शतरंज चैंपियनशिप भिलाई में 24 से 26 जुलाई तक जैन भवन सेक्टर 6 में आयोजित है उसमें दुर्ग जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
  ओपन वर्ग में पांचवा गुणवंत साहू छठवां प्रत्यक्ष देवांगन बालिका वर्ग में पांचवा मानस्वी शर्मा छठवां चारवी माण्डले ने प्राप्त किया। 
 सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मोमेंटो एवं भाग लेने वाले समस्त खिलाड़ियों को मेडल  प्रदान किया गया। स्पर्धा में कुल 35 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। 
   स्पर्धा के मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन एवं तकनीकी सहायक के रूप में फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा एवं सीनियर नेशनल आर्बिटर दिव्यांशु उपाध्याय थे। कार्यक्रम का संचालन अनिल शर्मा एवं आभार प्रदर्शन संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.