ब्रेकिंग

501 पौधों के लक्ष्य के साथ सामाजिक संगठनों का वृक्षारोपण अभियान, संभागीय आयुक्त ने दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

685190720261253581001599159.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ सामाजिक संगठन अजेय भारत, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत एवं यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, दुर्ग-भिलाई यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सिविल लाइन चौक, दुर्ग में सदस्यों और पर्यावरण प्रेमियों द्वारा वृहद वृक्षारोपण किया गया। अभियान के तहत छायादार एवं फलदार प्रजातियों के 100 से अधिक पौधों का रोपण कर नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
आयोजन समिति ने शहर में 501 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने पौधों के रोपण के साथ उनकी सुरक्षा एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग संभाग के संभागीय आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने सभी पर्यावरण प्रेमियों को पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों की सुरक्षा की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास और बढ़ते प्रदूषण के कारण पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे समय में पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन के हर विशेष अवसर पर कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण योगदान होगा।

Image after paragraph


कार्यक्रम का संचालन अजेय भारत संगठन के प्रमुख संजय डहरवाल ने किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है। वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण देने का संकल्प है।
स्वागत भाषण में आनंद श्रीवास्तव एवं अभय तिवारी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग से आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में राजेंद्र द्विवेदी ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर धनेश सिंह राजपूत, देवेंद्र कौशिक, ऋषिकांत तिवारी, आनंद श्रीवास्तव, अभय तिवारी, योगेश बघेल, प्रफुल्ल जोशी, विनोद चंद्राकर, पार्षद सरिता चंद्राकर, दीपक साहू, संजय अग्रवाल, मां शीतला मंदिर समिति  अध्यक्ष रोमनाथ साहू, साई मंदिर समिति अध्यक्ष धनेंद्र सिंह चंदेल, हेमसिंह ठाकुर, बाबा चौहान, तामेश्वर यादव, शंकर विश्वास, देवानंद वर्मा, अश्वनी साहू, सुशील केसरी, शिव सागर सिन्हा, हेमलाल देवांगन, अनुराग महुलकर, देवाशीष घोष, कोटेश्वर राव, अक्षय वर्मा, सुधीर अवधिया, रविंद्र भटनागर, देवेंद्र सिंह, गिरवर सिंह, सुनील सिंह, लाल सिंह, विवेक तिवारी, उत्तम देवांगन, मोहनलाल, धर्मेंद्र धामू, गोपी साहू, पंकज खारिया, राज शर्मा, किशोर यादव सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.