होम / दुर्ग-भिलाई / वोरा परिवार के दुःख में सहभागी बने प्रदेश के शीर्ष राजनीतिक चेहरे
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव , नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत , प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अरुण ताम्रकार तथा प्रसिद्ध उद्योगपति एवं छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया (पप्पू भाटिया) आज पदमनाभपुर स्थित वोरा निवास पहुंचे। उन्होंने देश के राजनीतिक पुरोधा, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी शांति देवी वोरा जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सभी नेताओं एवं गणमान्यजनों ने शांति देवी वोरा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके व्यक्तित्व, सादगी, ममता और सेवाभाव को स्मरण किया। उन्होंने शांति देवी वोरा जी के सुपुत्र अरविंद कुमार वोरा एवं पूर्व विधायक, दुर्ग शहर अरुण वोरा से भेंट कर इस अपूरणीय क्षति पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। श्रद्धेया श्रीमती शांति देवी वोरा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन पहुंचे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.