दुर्ग। बेटियों के सम्मान, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला चिकित्सालय दुर्ग के मातृत्व एवं शिशु विभाग के तृतीय तल पर "एक पौधा बेटी के नाम" अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवजात 10 बच्चियों की माताओं को पौधे उपहार स्वरूप भेंट किए गए।
कार्यक्रम में जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर ने कहा कि बेटी के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बेटी के जन्म पर एक पौधा लगाने की परंपरा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण तैयार करने में भी सहायक होगी।
इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों एवं अतिथियों ने नवजात बच्चियों की माताओं को शुभकामनाएं देते हुए बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान का संकल्प लेने का आह्वान किया। साथ ही सभी से पौधों का नियमित संरक्षण एवं संवर्धन करने की अपील भी की गई।
कार्यक्रम में सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. ए.के. मिंज, गायनिक विभाग प्रमुख डॉ. बी.आर. साहू, मेट्रन सी. बोरकर, सिस्टर शाहनी चेरियन, दुर्ग जिला करनी सेना के अध्यक्ष नीलू सिंह, ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर, सत्य साईं सेवा समिति के आर.के. तिवारी, संजय कानखोजे, जीवन दीप समिति के मानद सदस्य प्रशांत डोंगांवकर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संदेश के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी प्रभावी संदेश दिया गया, जिसकी सभी ने सराहना की।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.