दुर्ग-भिलाई

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हेरोइन बेचने की तैयारी में दो आरोपी गिरफ्तार, 9.94 लाख की संपत्ति जब्त

37818072026121636whatsappimage2026-07-18at5.45.23pm.jpeg

दुर्ग। अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना सुपेला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 8.85 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), दो मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त कार सहित लगभग 9.94 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को सूचना मिली थी कि लाल रंग की एक कार में सवार दो युवक कोसानगर गांधी नगर, सुपेला क्षेत्र में प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) लेकर ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना सुपेला पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को मौके से पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी मोहम्मद इम्तियात उर्फ सरफराज (27 वर्ष) निवासी केलाबाड़ी, पदमनाभपुर के कब्जे से 2.65 ग्राम हेरोइन (कीमत लगभग 53 हजार रुपये) एवं एक रियलमी मोबाइल फोन बरामद किया गया। वहीं दूसरे आरोपी मोहम्मद फैजान (27 वर्ष) निवासी तकियापारा, दुर्ग के पास से 6.20 ग्राम हेरोइन (कीमत लगभग 1.24 लाख रुपये) तथा एक मोटोरोला मोबाइल फोन जब्त किया गया। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक CG 07 CV 3587 भी पुलिस ने जब्त कर ली, जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1018/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से हेरोइन की बिक्री करने की तैयारी कर रहे थे।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक पारस ठाकुर, उप निरीक्षक अमर दास गंगेले, पीएसआई विजेंद्र डहरिया, पीएसआई अक्षय साहू, प्रधान आरक्षक आशीष अमर सिंह एवं प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि प्रतिबंधित मादक पदार्थों के अवैध कारोबार या तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.