होम / दुर्ग-भिलाई / नयन दीप विद्या मंदिर में नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत, दृष्टिबाधित बच्चों की प्रतिभा ने जीता अतिथियों का दिल
दुर्ग-भिलाई

दुर्ग। नयन दीप विद्या मंदिर में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में दृष्टिबाधित विद्यार्थियों ने गीत, संगीत, नाटक एवं प्रहसन की प्रभावशाली प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास की सभी ने मुक्तकंठ से सराहना की।
कार्यक्रम में हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक एवं समाजसेवी इंद्रजीत सिंह "छोटू", समग्र शिक्षा धमतरी के जिला समन्वयक अनुराग त्रिवेदी, संस्था के अध्यक्ष सी.एस. बाजवा के विदेश प्रवास पर होने के कारण उनके प्रतिनिधि के रूप में पी.एस. बिंद्रा, कार्यक्रम अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन (प्रबंध ट्रस्टी), पी.सी. लालवानी, एस. सजीव, रमेश पटेल, सिंधु ब्रादर मंडल के संरक्षक एवं टीम कैट भिलाई के अध्यक्ष सुरेश रत्नानी, दिनेश सिंघल, रामकुमार गुप्ता सहित भिलाई चैंबर महिला टीम की सदस्याएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का सफल संचालन ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष श्रीमती सुमन कन्नौजे ने किया। विद्यालय की प्राचार्या सुश्री श्वेता महोबिया ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। शिक्षिका मनीषा ओझा एवं शिक्षक अजय दुबे ने भी अपने विचार रखे, जिन्हें अतिथियों ने सराहा।
अपने संबोधन में अतिथियों ने रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दृष्टिबाधित बच्चों की शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। जिला समन्वयक अनुराग त्रिवेदी ने विद्यार्थियों की शिक्षा और लेखन क्षमता का अवलोकन किया तथा बच्चों से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर उनका उत्साहवर्धन किया।
संस्था के अध्यक्ष सी.एस. बाजवा विदेश प्रवास के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने संस्था के सचिव ज्ञानचंद जैन के माध्यम से संदेश भेजकर कार्यक्रम की सफलता पर सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, स्टेशन मरोदा की प्राचार्य रोमा भट्टाचार्य सहित महिला चैंबर भिलाई की गीता वर्मा, सविता शर्मा, रश्मि वर्मा, सुनीता सोनी, हरदीप कौर बग्गा, राधिका यादव, अनीता जैन एवं मीना श्रीमाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत तथा समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात सभी अतिथियों ने स्नेह भोज में सहभागिता की। अंत में दृष्टिबाधित छात्रा छवि गुप्ता एवं कु. सलोनी की कार्यशैली और प्रतिभा की विशेष सराहना करते हुए अतिथियों ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना आशीर्वाद दिया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.