दुर्ग। सार्वजनिक सड़क पर मोटरसाइकिल से खतरनाक स्टंट कर सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाना एक युवक को महंगा पड़ गया। दुर्ग पुलिस के ऑपरेशन विश्वास के तहत थाना उतई पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो में पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 LW 8684 का चालक सार्वजनिक सड़क पर स्टंटबाजी करता दिखाई दे रहा था, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही थी और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी। वीडियो का सत्यापन करने के बाद पुलिस ने वाहन चालक की पहचान सौरभ टंडन (23 वर्ष), निवासी नेवईभाठा, थाना नेवई, जिला दुर्ग के रूप में की और उसे थाना बुलाकर कार्रवाई की।
पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 2112/2026 के तहत मोटर व्हीकल अधिनियम की धाराओं 128/194, 129/194, 184, 3/181 एवं 146/196 के अंतर्गत कार्रवाई की। साथ ही भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने तथा दोबारा इस तरह की स्टंटबाजी नहीं करने की सख्त समझाइश दी गई।
पुलिस के अनुसार युवक ने सोशल मीडिया पर रील बनाने के उद्देश्य से सार्वजनिक मार्ग पर खतरनाक स्टंट किया, जिससे स्वयं के साथ-साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की जान भी जोखिम में पड़ गई।
थाना उतई पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का त्वरित सत्यापन कर समयबद्ध कार्रवाई करते हुए वाहन चालक की पहचान की और उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें तथा सोशल मीडिया रील बनाने के लिए सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी या अन्य जोखिमपूर्ण गतिविधियों से बचें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.