दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग के आयुक्त सुमित अग्रवाल ने राज्य शासन के स्थानांतरण आदेश के परिपालन में अपना प्रभार उपायुक्त मोहेंद्र कुमार साहू को सौंप दिया है। अब मोहेंद्र कुमार साहू कार्यवाहक निगम आयुक्त के रूप में दायित्व निभाएंगे।
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार सुमित अग्रवाल का स्थानांतरण छत्तीसगढ़ राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के पद पर किया गया है। नवा रायपुर से जारी आदेश क्रमांक ESTB-102(1)/423/2026-DS (GAD-2), दिनांक 9 जुलाई 2026 के तहत उन्हें नई पदस्थापना दी गई है।
स्थानांतरण आदेश के अनुपालन में 12 जुलाई 2026 को अपराह्न सुमित अग्रवाल ने नगर पालिक निगम दुर्ग के आयुक्त पद का समस्त प्रभार विधिवत मोहेंद्र कुमार साहू को सौंपा। प्रभार हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद श्री अग्रवाल अपने नवीन दायित्व के लिए निगम से भारमुक्त हो गए।
इस अवसर पर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुमित अग्रवाल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके कार्यकाल में नगर निगम क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों, प्रशासनिक सुधारों और जनहित के कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। वहीं मोहेंद्र कुमार साहू के कार्यवाहक निगम आयुक्त का दायित्व संभालने के साथ ही निगम की प्रशासनिक जिम्मेदारियों का संचालन अब उनके नेतृत्व में किया जाएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.