ब्रेकिंग

महापौर अलका बाघमार ने अधिकारियों के साथ इंटकवेल पहुंचकर देखी सफाई व्यवस्था

736060720260630141001525315.jpg

-सायफन में जलकुंभी और कचरा फंसने से युद्धस्तर पर सफाई अभियान जारी
-महापौर एवं आयुक्त की नागरिकों से अपील, जलापूर्ति जल्द होगी सामान्य
दुर्ग।
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और शिवनाथ नदी में आए तेज उफान का असर अब शहर की पेयजल व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। नदी के बढ़े जलस्तर के कारण नगर पालिक निगम के 24 एवं 42 एमएलडी इंटकवेल के सायफन में बार-बार जलकुंभी, झिल्ली, पॉलीथीन तथा अन्य तैरता कचरा फसा हुआ है इसके चलते रविवार को शहर के कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बाधित रही। सफाई अभियान लगतार जारी है।जो जल्द सामान्य हो जाएगी।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महापौर अलका बाघमार स्वयं शिवनाथ नदी स्थित इंटकवेल पहुंचीं और मौके का निरीक्षण किया। उनके साथ आयुक्त सुमित अग्रवाल, सभापति श्याम शर्मा, जल कार्य प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन, लोककर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर सहित एमआईसी सदस्य, पार्षद एवं निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने इंटकवेल के सम्प के नीचे उतरकर सायफन में फंसे कचरे की स्थिति का प्रत्यक्ष जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक संसाधनों का उपयोग करते हुए युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाने तथा शहर की जलापूर्ति को शीघ्र सामान्य करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने बताया कि तेज बहाव के कारण पुलगांव नाला सहित अन्य नालों से बड़ी मात्रा में जलकुंभी और कचरा बहकर इंटकवेल तक पहुंच रहा है। इससे फिल्टर प्लांट तक पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच पा रहा, जिसके कारण कई ओवरहेड टंकियां समय पर नहीं भर सकीं और जलापूर्ति प्रभावित हुई।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि लगातार बारिश और बाढ़ जैसी परिस्थितियों के बावजूद नगर निगम की पूरी टीम दिन-रात राहत कार्य में जुटी हुई है। कर्मचारियों द्वारा लगातार सायफन से जलकुंभी और कचरा हटाने का कार्य किया जा रहा है ताकि शहरवासियों को जल्द से जल्द नियमित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।
उन्होंने नागरिकों से धैर्य एवं सहयोग बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि नगर निगम प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है और पेयजल आपूर्ति को शीघ्र सामान्य करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, शिव नायक, पार्षद कुलेश्वर साहू, रंजीता पाटील, जल कार्य अभियंता प्रकाश थवानी, सहायक अभियंता मोहित मरकाम, विनोद मांझी, जल निरीक्षक नारायण ठाकुर सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.