-भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ संयोजक ईश्वर कुमार देवांगन पहुंचे संतरा बाड़ी, प्रदेश झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ सह संयोजक दिनेश देवांगन की प्रमुख मौजूदगी
.jpeg)
दुर्ग। संतरा बाड़ी स्थित आजादी के समय से स्थापित बुनकर भवन में आज भारतीय जनता पार्टी के जिला बुनकर प्रकोष्ठ संयोजक ईश्वर कुमार देवांगन ने बुनकर संघ का निरीक्षण कर बुनकरों की समस्याओं, कार्यप्रणाली और उत्पादन व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक दिनेश देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान देवांगन समाज के पारंपरिक कपड़ा उत्पादन व्यवसाय से जुड़े बुनकरों की वर्तमान स्थिति, संसाधनों की उपलब्धता तथा इस परंपरागत कार्य से नई पीढ़ी को जोड़ने के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई, जिससे बुनकर समाज को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
इस अवसर पर दुर्ग बुनकर संघ के अध्यक्ष मंथीर राम देवांगन से विशेष चर्चा करते हुए बुनकर समाज के सामने आ रही चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ संयोजक ईश्वर कुमार देवांगन ने कहा कि बुनकर कार्य हमारी पारंपरिक कला और संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे संरक्षित और विकसित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं को इस कार्य से जोड़ने और उन्हें प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया, ताकि यह परंपरा आगे भी जीवित रहे और बुनकर समाज आर्थिक रूप से सशक्त हो सके।
इस दौरान प्रदेश झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के सह संयोजक दिनेश देवांगन ने बुनकरों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि इन मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा तथा बुनकरों को केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए पहल की जाएगी।
इस अवसर पर बुनकर प्रकोष्ठ सह संयोजक कन्हैया देवांगन, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक दीपक सिन्हा, सदर गौरव पथ मंडल के मंत्री कुंदन साहू सहित बुनकर संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.