होम / दुर्ग-भिलाई / पूर्व पार्षद श्रीमती शैला सिंह चंदेल का निधन, अंतिम संस्कार वाराणसी में होगा
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया गया है कि दुर्ग की पूर्व पार्षद श्रीमती शैला सिंह चंदेल का आज प्रातः लगभग 9:50 बजे निधन हो गया। वे 87 वर्ष की थीं। उनके निधन से परिवार, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र में शोक का वातावरण है।
परिजनों के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा आज उनके निवास पोलसाय पारा, वार्ड क्रमांक 27, दुर्ग से दोपहर 12 बजे वाराणसी (बनारस) के लिए प्रस्थान करेगी। उनकी अंतिम इच्छा के अनुरूप अंत्येष्टि एवं अन्य समस्त अंतिम संस्कार वाराणसी में संपन्न किए जाएंगे।
स्वर्गीय श्रीमती शैला सिंह चंदेल, स्वर्गीय श्री गोविंद सिंह चंदेल की धर्मपत्नी थीं। वे स्वर्गीय राजेश सिंह चंदेल, देवेन्द्र सिंह चंदेल (पूर्व पार्षद), नरेन्द्र सिंह चंदेल (पूर्व पार्षद), सुरेन्द्र सिंह चंदेल एवं बीरेंद्र सिंह चंदेल की माताजी थीं।
परिजनों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि “अम्मा, आप सदैव हमारी स्मृतियों में जीवित रहेंगी।”
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.